आपकी वेबसाइट की सफलता, सर्च इंजन रैंकिंग (SEO) और यूजर एक्सपीरियंस (UX) इस बात पर निर्भर करता है कि आपने अपनी वेबसाइट के लिए कैसी थीम चुनी है। यह किसी भी वेबसाइट का वह सम्पूर्ण दृश्य ढांचा है, जो यह तय करता है कि जब कोई यूजर आपकी वेबसाइट पर आता है तो वह उसे किस प्रकार से दिखाई देगा। चाहे आपकी वेबसाइट ब्लॉगर पर बनी हो या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर। सही थीम का चयन करते समय निम्नलिखित बिन्दुओं का ध्यान रखना चाहिए -
1. हर वेबसाइट को बनाने का उद्देश्य अलग-अलग हो सकता है। इसलिए हमेशा ऐसी थीम का चयन करे, जो आपकी Niche के अनुसार हो।
• अगर आपकी वेबसाइट एजुकेशन, न्यूज, मैगजीन इत्यादि पर आधारित है तो ऐसी थीम का चयन करे, जिसमें टेक्स्ट पढ़ने में आसान हो, फॉन्ट साफ-सुथरा हो और अलग-अलग कैटेगरी के आर्टिकल्स दिखाने के लिए एक अच्छा लेआउट हो।
• अगर आपकी वेबसाइट ई-कॉमर्स पर आधारित है तो ऐसी थीम का चयन करे, जिसमें उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए साफ-सुथरा ग्रिड लेआउट, फिल्टर ऑप्शन और शॉपिंग कार्ट का बेहतर इंटीग्रेशन हो।
• अगर आपकी वेबसाइट बिजनेस पर आधारित है तो ऐसी थीम का चयन करे जिसमें प्रोफेशनल लुक, सर्विस सेक्शन्स, और टेस्टिमोनियल्स (गवाहियों) को दिखाने के लिए आधुनिक लेआउट हो।
2. बहुत अधिक एनीमेशन और विजेट्स वाली थीम का प्रयोग करने से बचे, क्योंकि यह देखने में भले ही अच्छी लग सकती है, लेकिन यह आपकी वेबसाइट की लोड स्पीड को बहुत धीमा कर देगी, जिससे आपकी वेबसाइट पर आने वाले यूजर्स आपकी वेबसाइट को बिना विजिट किये ही वापस चले जायेंगे और सर्च इंजन में वेबसाइट की रैंकिंग खराब होगी।
नोट : थीम को वेबसाइट में इस्तेमाल करने से पहले उसके डेमो (Demo) लिंक को Google PageSpeed Insights या GTmetrix में डालकर स्पीड स्कोर चेक कर सकते है। अगर यह 75% के ऊपर है तो ही इसे इस्तेमाल करे।
3. वेबसाइट में तकनीकी और सुरक्षा सम्बन्धी खतरे हमेशा बदलते रहते है। इसलिए हमेशा ऐसी थीम का चयन करे, जिसे डेवलपर द्वारा नियमित रूप से अपडेट किया जाता हो। अगर थीम काफी समय से अपडेट नहीं हुई है, तो उसमें सुरक्षा सम्बन्धी खामियां हो सकती है।
4. आज के समय में वेबसाइट पर आने वाले ज्यादातर यूजर्स स्मार्टफोन, टेबलेट के माध्यम से आते है। इसलिए ऐसी थीम का चयन करे, जो स्मार्टफोन, टेबलेट की स्क्रीन साइज के हिसाब से अपने आप Adjust हो सके।
5. वेबसाइट के लिए हमेशा ऐसी थीम का चयन करे, जिसमें Heading Tags (H1, H2, H3, ...... ) का एक निश्चित क्रम, Schema Markup का इन-बिल्ट सपोर्ट (जिससे गूगल आपकी वेबसाइट के कंटेंट को आसानी से समझ सके) और Error Free HTML5/CSS3 का कोड हो। इसे SEO के लिहाज से एक बेहतरीन कदम माना जाता है।
6. यदि आपको कोडिंग नहीं आती, तो ऐसी थीम का चयन करे, जो आसान Theme Options या Drag-and-Drop Builder के साथ आती हो। इससे आप बिना कोडिंग किए थीम के रंग, फॉन्ट, लोगो, हेडर और फुटर इत्यादि को आसानी से बदल सकते है।
7. मार्केट में कई सारे प्लगइन्स आते है जो वेबसाइट के SEO, स्पीड और सिक्योरिटी को इम्प्रूव करते है। इसलिए हमेशा ऐसी थीम की चयन करे, जो इस तरह के प्लगइन्स के साथ अच्छे से काम कर सके।
8. Nulled / Pirated थीम्स का उपयोग कभी न करे, क्योंकि इनमें Hidden Backdoor, Malicious Code, Virus इत्यादि होने की संभवना सबसे अधिक होती है, जिससे आपकी वेबसाइट हैक हो सकती है या सर्च इंजन द्वारा बैन की जा सकती है।
9. थीम हमेशा आधिकारिक प्लेटफॉर्म (जैसे - ThemeForest, SoraTemplates, WordPress Repo इत्यादि) से ही डाउनलोड करे अथवा खरीदे।

When we use computers or smartphones continuously, their speed tends to slow down over time, and their storage begins to fill up. There are two primary reasons for this: the accumulation of cache and junk files on your device. Numerous of tools are available in the online market to address this issue; some of these come with free subscriptions, while others are paid. However, there are limitation of free tools is that they typically provide only basic, essential features to remove unwanted data from your device. In contrast, paid tools provide all advanced and premium features, enabling you to perform real-time deep scaning of your device to remove unwanted data to free up additional storage space.
One such tool is Hunter Disk Cleaner, which is available in the online market with both free and paid subscription options. Let us discuss in detail, why it's paid subscription plan is better than free plan.
What is 'Hunter Disk Cleaner'?
It is a modern, blazing-fast, and lightweight disk cleanup utility software, designed for Windows 10/11 based operating system. It mainly works to finding and safely removing hidden unnecessary system cache, temporary files, and junk files from the computer's hard disk drive (HDD) or Solid State Drive (SSD). This frees up storage space and improves the computer's speed and performance.
Key Features
Safety First: The biggest concern with any cleaner tool is that it might automatically delete essential system files. However, there is no such problem with Hunter Disk Cleaner. It is designed in such a way that it does not delete any personal data without the user's explicit confirmation.
Multi-Threaded High-Speed Scanning: It features a powerful multi-threaded scanning engine that scans Windows' critical temporary files and junk data within seconds and presents to the user, for which no waiting long time.
Complete Privacy and Transparency: It runs entirely on your local machine. It does not collect or transmit any personal data, browsing history, or confidential information to any external server.
Browser Data Safety: It preserves your saved passwords, important cookies, and active sessions when clearing the web browser cache.
Modern and Simple User Interface: It's designed is extremely clean, and dark theme based, easy to understand, even for those with little technical knowledge.
Multi-Language Support: It has been designed with multilingual supporting system for all users globally.
How to download and activate your Pro license?
Step 1. First, download it from the Microsoft Store: https://apps.microsoft.com/detail/9NHQDCSTS58K or the official website: https://hunterdiskcleaner.com/.
Step 2. After successsful downloading, run the installer and launch the application.
Step 3. Purchase a license key from the Hunter Disk Cleaner Store: License Key is Here and copy it.
Step 4. Open the application and click on 'Register Pro' button.
Step 5. Paste your license key into the appropriate field and click on ACTIVATE button and start scanning.

जब हम कंप्यूटर पर काम करते है तो कभी-कभी हमारे कंप्यूटर के फंक्शन्स काफी धीमा चलने लगते है। खासतौर पर ऐसा तब होता है जब हमारा कंप्यूटर इंटरनेट से कनेक्ट हो। इसकी होने की मुख्य वजह है - 'हमारे कंप्यूटर की विंडोज में होने वाले ऑटोमैटिक अपडेट्स।'
विंडोज, Graphical User Interface पर आधारित एक बेहद लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी द्वारा विकसित किया गया है। यह हमारे कंप्यूटर का मुख्य सॉफ्टवेयर होता है जिस पर सभी ऐप्स और प्रोग्राम्स रन होते है। इसका मुख्य कार्य कंप्यूटर में मौजूद डेटा (जैसे - तस्वीरें, वीडियो, फाइल्स इत्यादि) को सुरक्षित रखना और हार्डवेयर (जैसे - कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर, मॉनिटर, प्रोसेसर और रैम के बीच तालमेल बैठाना) को नियंत्रित करना है जिससे सभी उपकरण बिना किसी रूकावट के अपना काम कर सके।
चूँकि हमारे कंप्यूटर की विंडोज में ऑटोमैटिक अपडेट डिफॉल्ट रूप से Enable रहता है। जब माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी सुरक्षा और सुधार सम्बन्धी कोई नया अपडेट जारी करती है तो कंप्यूटर के इंटरनेट से कनेक्ट होते ही विंडोज उसे बैकग्राउंड में अपने आप जाँच करके डाउनलोड करना शुरू कर देता है। इस दौरान इंटरनेट डेटा की भारी खपत होने लगती है और कंप्यूटर के फंक्शन्स काफी धीरे चलने लगते है।
हालांकि विंडोज का अपडेट होना कोई गलत बात नहीं है। यह हमारे कंप्यूटर की सिक्योरिटी को इम्प्रूव करता है और परफॉरमेंस को बेहतर भी बनाता है। लेकिन इस अपडेट की वजह से काम करते समय हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तो इसको रोकने का सबसे अच्छा तरीका का है कि इसे बंद कर दिया जाय। ध्यान देने योग्य बात है कि विंडोज में होने वाले ऑटोमैटिक अपडेट्स को स्थायी तौर पर बंद नहीं किया जा सकता, लेकिन कुछ समय के लिए रोका जा सकता है। तो चलिए जानते है कैसे?
👉 हालांकि विंडोज का अपडेट होना कोई गलत बात नहीं है।
0 Comments